राष्ट्रीय

PM मोदी आज ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को समर्पित पहलों की करेंगे शुरुआत, साल भर चलेंगे कार्यक्रम

देश में आज से ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। PMO द्वारा इस बात की जानकारी दी गई।

साल भर चलने वाली पहलों का किया जाएगा अनावरण

कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाली पहलों का अनावरण किया जाएगा। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इन पहलों में 30 से ज्यादा अभियान और 1500 से ज्यादा कार्यक्रम एवं समारोह शामिल हैं।

7 पहलों को दिखाएंगे हरी झंडी

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन पहलों में ‘मेरा भारत स्वस्थ भारत’, आत्मनिर्भर भारत: आत्मनिर्भर किसान, शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली, महिलाएं- भारत की ध्वजवाहक, यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा ने बोला- राष्ट्रधर्म उनके लिए सबसे ऊपर है, जानिए मुलायम सिंह की छोटी बहू के बारे में…

विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है ब्रह्म कुमारी

ब्रह्म कुमारी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है। भारत में इसकी स्थापना साल 1937 में हुई थी। ये आंदोलन 130 से अधिक देशों में फैल चुका है। ये आंदोलन व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवीनीकरण को समर्पित है।

संबंधित खबरें...

Back to top button