राष्ट्रीय

Weather Update : उत्तर भारत में ‘लू’ का कहर जारी… कल बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी बारिश

देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। चढ़ते पारे और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में आज भी हीट वेव की स्थिति रहेगी। वहीं कल से दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में हीट वेव से कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, असम और आस-पास के इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल में पांच साल में सबसे अधिक है। अप्रैल का अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में चलेगी लू

देश के उत्तरी एवं मध्य में मैदानी हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। इनमें मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली भी शामिल है। राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 23.0 40.0
श्रीनगर 13.0 25.0
अहमदाबाद 24.0 40.0
भोपाल 23.0 43.0
चंडीगढ़ 22.0 42.0
देहरादून 19.0 38.0
जयपुर 29.0 41.0
शिमला 18.0 28.0
मुंबई 26.0 34.0
लखनऊ 24.0 41.0
गाजियाबाद 26.0 41.0
जम्मू 23.0 38.0
लेह 3.0 17.0
पटना 25.0 37.0

MP में मौसम का हाल

एमपी में बीते 15 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री के पार तक गया है। वहीं, सोमवार को भी खजुराहो में 44 डिग्री सेल्सियस के पार अधिकतम तापमान रहा है। मंगलवार को प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में आज बारिश के आसार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। इसके अलावा, कई अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश से तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाह के अनुसार, आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल आदि में हल्की बारिश हो सकती है। असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, CM जगन मोहन रेड्डी ने जताया दुख

संबंधित खबरें...

Back to top button