राष्ट्रीय

Weather Update : दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे गर्मी के कहर के बीच आज लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को यहां हल्के बाद छाए रहेंगे। वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश होगी और इस दौरान तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी संभावना है।

MP में हीट वेव बनी रहेगी

मध्यप्रदेश में हीट वेव की गंभीर स्थिति बनी रहेगी। वहीं राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में गर्मी का प्रकोप

बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी है। सोमवार को राज्य के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। इसमें पटना, गया, जमुई, शेखपुरा, नवादा, बांका और बक्सर शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और बढ़ते तापमान के साथ कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

पंजाब में 5 दिन और गर्मी परेशान करेगी

पंजाब में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव चलने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप निकलेगी और गर्म हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में लू का प्रकोप पड़ेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दिल्ली 20.0 39.0
श्रीनगर 7.0 23.0
अहमदाबाद 23.0 42.0
भोपाल 20.0 42.0
चंडीगढ़ 20.0 40.0
देहरादून 17.0 36.0
जयपुर 24.0 41.0
शिमला 16.0 26.0
मुंबई 18.0 28.0
लखनऊ 19.0 42.0
गाजियाबाद 23.0 38.0
जम्मू 20.0 36.0
लेह 3.0 15.0
पटना 23.0 40.0

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल से आज फिर राहत नहीं, 15 दिन में 13वीं बार बढ़े दाम; जानें कितना हुआ रेट

संबंधित खबरें...

Back to top button