अन्यमनोरंजन

Oscar 2022 : भारत की यह डॉक्यूमेंट्री भी रेस में शामिल, जानिए कब और कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का लाइव प्रसारण

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। 94वां एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) 28 मार्च को कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाला है। 94 सालों से चले आ रहे इस अवॉर्ड में भारत की चार फिल्में मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे, श्वास (मराठी) और लगान को टॉप 5 में जगह मिल चुकी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार ऑस्कर 2022 का प्रीमियर कब और कहां होगा।

भारतीयों के लिए क्या है खास?

फिल्म निर्देशक, अभिनेता के साथ-साथ सिनेमा प्रेमियों और कला पसंद करने वाले लोगों को भी इस अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल भारत की तरफ से तमिल फिल्म कूजांगल को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। भारत की फिल्में साल 1957 से ऑस्कर के लिए भेजी जा रही हैं, जबकि पहला अवॉर्ड 1929 में आयोजित किया गया था।


इस साल ऑस्कर के नॉमिनेशंस में इंडियन डॉक्यूमेंट्री ‘Writing with Fire’ का नाम भी शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। यह दो डेब्यूटेंट डायरेक्टर्स सुष्मित घोष और रितु थॉमस के निर्देशन में बनी पहली कहानी है, जिसे खूब सराहा गया है।

पहली अवॉर्ड सेरेमनी

अमेरिका के MGM स्टूडियो के प्रमुख लुईस बी मेयर ने अपने तीन दोस्तों एक्टर कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रैड निबलो और फिल्ममेकर फीड बिटसोन के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की। 11 मई 1927 में 300 जानी मानी हस्तियों की दावत रखी गई जिनमें से 230 लोगों ने 100 डॉलर में एकेडमी की ऑफिशियल मेंबरशिप ली। 16 मई 1929 में पहली ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी हुई।

ये भी पढ़ें- Theatre Day 2022 : थिएटर के ये कलाकार आज बॉलीवुड पर करते हैं राज, रंगमंच से ही की थी एक्टिंग की शुरुआत

अवॉर्ड बेच नहीं सकते विनर्स

सेलेब्स को ऑस्कर मिलता तो जरूर है, हालांकि उनके पास इन्हें बेचने का अधिकार नहीं होता। अगर अवॉर्ड जीतने वाला चाहे तो एकेडमी को अवॉर्ड बेच सकता है।

भारत में कितने बजे प्रसारित होगा शो?

ऑस्कर की ब्रॉडकास्टिंग भारत में 28 मार्च, 2022 को सुबह 5 बजे से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- ‘KGF: Chapter 2’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को होस्ट करेंगे करण जौहर, सिनेमाघरों में इस दिन धमाल मचाने आ रही फिल्म

कहां देख सकेंगे ऑस्कर समारोह?

ऑस्कर का लाइव प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा सिनेमा प्रेमी यूट्यूब टीवी, FuboTV, Hulu लाइव टीवी पर भी ऑस्कर 2022 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। DirecTV भी ऑस्कर की इस सेरेमनी को ब्रॉडकास्ट करेंगे।

कौन करेगा होस्ट?

इस साल शो को रेगना हॉल, एमी शूमर, वांडा स्काईज होस्ट करने वाले हैं। वहीं लेडी गागा, रामी मालेक, मिला कुनिस, हाले बेली, शॉन मेंडेस, नाओमी स्कॉट, जेमी ली कर्टिस समेत अन्य सेलेब्स अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर का पुराना Video Viral, भोपालियों को लेकर कही बात पर मचा बवाल

संबंधित खबरें...

Back to top button