
भोपाल। देशभर में आज यानी गुरुवार (29 जून) को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों व ईदगाहों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में दावतों का दौर चल रहा है। इसे बकरीद या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। भोपाल के ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद।
#भोपाल : ईदगाह पर अदा की गई ईद-उल-अजहा (#बकरीद) की नमाज। देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ। लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद। देखें VIDEO
#ईद_मुबारक #BakraEid #Bakrid2023 #Eid_ul_Adha #EidAlAdha #PeoplesUpdate #EidUlAdha2023 #Eid2023 pic.twitter.com/2QNW3fAYM7— Peoples Update (@PeoplesUpdate) June 29, 2023
आज के दिन कुर्बानी का क्या महत्व है
ईद की नमाज होने के बाद बकरे या किसी अन्य जानवर की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाता है। बकरीद पर कुर्बानी का काफी खास महत्व है। कुर्बानी के बाद जो गोश्त निकलता है, उसे तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है। इनमें एक हिस्सा खुद के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए और एक गरीबों के लिए होता है। इन हिस्सों को सही से बांटने के बाद ही कुर्बानी का गोश्त जायज माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है।
लाखों में बिके बकरे
भोपाल में बकरे लाखों में बिके हैं। टायसन और जानशीन की कीमत 7 लाख रुपए है। ईद के लिए भोपाल में खास तौर पर बकरे तैयार किए गए थे। हर एक का वजन करीब 150 किलो था, खाने-पीने से लेकर आराम तक का खास ख्याल रखा गया था। टायसन को 3.5 लाख में मुंबई और जानशीन को 3.5 लाख में पुणे के खरीदार ने खरीदा।
#भोपाल: लाखों में बिके #बकरे, #टायसन और #जानशीन की कीमत 7 लाख रुपए, ईद के लिए भोपाल में खास तौर पर किए गए तैयार, हर एक का वजन 150 किलो, खाने_पीने से लेकर आराम तक का रखा गया खास ख्याल, टायसन को 3.5 लाख में #मुंबई और जानशीन को 3.5 लाख में #पुणे के खरीदार ने खरीदा, देखें Video… pic.twitter.com/7QJQpz6Lam
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) June 29, 2023