PlayBreaking News

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली!हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस

कोहली के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं के सामने कई विकल्प मौजूद हैं। संभावित दावेदारों में तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रजत पाटीदार,ऋतुराज गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।
Follow on Google News
हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह, रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

37 वर्षीय कोहली के करियर में यह पहला मौका माना जा रहा है, जब वह चोट की वजह से किसी पूरी सीरीज से बाहर हुए हैं। इससे पहले उन्हें चोट के कारण कुछ मैच मिस करने पड़े थे, लेकिन पूरी सीरीज से बाहर होने की नौबत नहीं आई थी।

IPL फाइनल के दौरान हुए थे इंजर्ड

रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान लगी थी। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि मैच के दौरान उन्हें दौड़ने में परेशानी होती दिखी थी। पारी के बीच में उनका मेडिकल असेसमेंट भी किया गया था। माना जा रहा है कि उसी दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया, जो बाद में गंभीर रूप ले गया।

यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी इफेक्ट : इंडिया-ए की ट्राई सीरीज होगी LIVE, फाइनल समेत 7 वनडे मुकाबले

रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी नजर

कोहली के अलावा रोहित शर्मा की फिटनेस भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। रोहित भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में IPL के कुछ मुकाबले नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशेट ने कहा है कि कोहली और रोहित दोनों की फिटनेस को लेकर जल्द आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। वनडे सीरीज से पहले मेडिकल टीम उनकी स्थिति का अंतिम मूल्यांकन करेगी।

13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

अफगानिस्तान का भारत दौरा 6 जून से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

कोहली और रोहित भारतीय टीम के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं। दोनों पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी से सीरीज की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सूर्या की T-20 कप्तानी से छुट्टी तय... आयरलैंड दौरे पर टीम में जगह भी मुश्किल, जानें क्या है वजह?

किसे मिल सकता है मौका?

कोहली के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं के सामने कई विकल्प मौजूद हैं। संभावित दावेदारों में तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रजत पाटीदार,ऋतुराज गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक टीम मैनेजमेंट विशेष रूप से रजत पाटीदार और संजू सैमसन के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में कोहली की गैरमौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका बन सकती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts