सूर्या की T-20 कप्तानी से छुट्टी तय...आयरलैंड दौरे पर टीम में जगह भी मुश्किल, जानें क्या है वजह?

IPL 2026 के सीजन में दाए हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ खेल पाए। वे पूरे सीजन में 20.76 के औसत से सिर्फ 270 रन ही बना सके। हालांकि इसमें दो फिफ्टी जरूर शामिल है, यह शतक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आए थे।
Follow on Google News
आयरलैंड दौरे पर टीम में जगह भी मुश्किल, जानें क्या है वजह?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून से आयरलैंड दौरे पर रहेगी। टीम यहां 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दौरे से पहले BCCI ने कप्तानी पर बड़े संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स है कि टीम के मौजूदा टी- 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनी जा सकती है। बोर्ड उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयरलैंड के साथ ही इंग्लैड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी नया कप्तान बनाने पर चर्चा कर रही है। 

सूर्या की कप्तानी में जीता था वर्ल्ड कप

भारतीय टीम इसी महीने 26 जून से आयरलैंड टूर पर रहेगी। वहीं इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी। ऐसे में टीम सिलेक्शन कमेटी दोनों ही दौरों को ध्यान में रखकर एक बेहतर कप्तान की तलाश में है। इस साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्या की कप्तानी में टीम ने अपना तीसरा टी- 20 वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन इसके बाद भी बोर्ड सूर्या की कप्तानी के साथ आगे बढ़ता नहीं दिख रहा है। क्योंकि बोर्ड T-20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर भी यह फैसला जरूरी माना जा रहा है। इस विषय में हेड कोच गौतम गंभीर से भी बोर्ड बातचीत कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Norway Chess 2026 : नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का जलवा, दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया

IPL में सूर्या का खराब प्रदर्शन

IPL 2026 के सीजन में दाए हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ खेल पाए। वे पूरे सीजन में 20.76 के औसत से सिर्फ 270 रन ही बना सके। हालांकि इसमें दो फिफ्टी जरूर शामिल है, यह शतक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आए थे। बात करें उनकी कप्तानी की तो इसमें टीम इंडिया ने 52 टी- 20 मुकाबले खेले हैं। इसमें 42 में जीत, 8 हार और 2 मैच बेनतीजा रहे। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 80.76 का रहा। 

T- 20 में जड़े 4 शतक

सूर्यकुमार ने 113 मैचों में कुल 3272 रन बनाए हैं। जिसमें 36.35 का एवरेज और 162.94 का स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने टी- 20 में अब तक 4 शतक और 25 हाफ- सैंचुरी मारी है। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन दर्ज है। उन्होंने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। लेकिन उनका मौजूदा फॉर्म सबसे ज्याद चिंता का विषय है। 

यह भी पढ़ें: कभी कार हादसे का शिकार हुए थे! अब भारतीय टीम के स्पिन बॉलिंग कोच की मिली जिम्मेदारी, कौन है साईराज बहुतुले?

आयरलैंड दौरे पर मिलेगा नया कप्तान 

भारतीय टीम इस महीने के अंत से व्यस्त टी20 कार्यक्रम में उतरने जा रही है। सबसे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। इस दौरे में नई टीम संयोजन और नए कप्तान की रणनीति पर सभी की नजरें रहेंगी।

इंटरनेशनल मैचों में भी फीका प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई। हालांकि कप्तानी संभालने के बाद से उनकी बल्लेबाजी लगातार चर्चा में रही है। पिछले दो वर्षों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और आईपीएल 2026 में भी वह ज्यादातर मैचों में संघर्ष करते नजर आए। हालांकि सीजन के आखिरी मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक लगाकर लय में लौटने के संकेत जरूर दिए।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts