अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

आज ही के दिन भारत ने पाक को दी थी करारी शिकस्त, जानिए पाक के 93 हजार सैनिकों ने क्यों टेक दिए थे घुटने ?

आज ही के दिन हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरा था। 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में जीत को आज 51 साल पूरे हो गए है। बता दें कि भारत की विजय गाथा को प्रदर्शित करने के लिए हर साल 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ था।

93 हजार पाक सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

विजय दिवस 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि इस युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसंबर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।

भारत-पाक की लड़ाई में कैसे हुआ बांग्लादेश का जन्म ?

दरअसल, बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था, जो दो राष्ट्र-सिद्धांत के अनुसार पश्चिमी पाकिस्तान के साथ 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के रूप में, साम्प्रदायिक आधार पर भारत से अलग हो गया था। साल 1971 के युद्ध में मिली करारी हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया था, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सरजमीं पर फ्रांस से 36वां राफेल विमान पहुंचा, वायुसेना ने कहा- ‘The Pack is Complete’; जानें खूबियां

संबंधित खबरें...

Back to top button