Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्ज में फंसे लोग ध्यान दें:ये सरल वैदिक उपाय देंगे आर्थिक राहत और घर में सुख-शांति!

आज के समय में अधिकतर लोग कर्ज के बोझ तले दबे हैं। वैदिक ज्योतिष में कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं, जो न केवल कर्ज कम करने में मदद करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति भी लाते हैं।
ये सरल वैदिक उपाय देंगे आर्थिक राहत और घर में सुख-शांति!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्या आप भी महंगे कर्ज में डूब गए हैं और अपने कर्ज से मुक्ति पाना चाहतें है तो यह बेहद सरल और आसान उपाय अपनाकर कर्ज से मुक्ति मिलेगी, मन शांत रहेगा, यह घर से दूर नकारात्मकता  करेगा और घर में सुख-शांति आएगी। जानिए क्या हैं ये चमत्कारी उपाय।

    आज के समय में ज्यादातर लोग कर्ज से परेशान हैं, हर कोई किसी ना किसी तरह के कर्ज में फंसा हुआ है, किसी पर क्रेडिट कार्ड का बकाया है तो किसी पर लोन ज्यादा हो गया है, ऐसे में इस सब का असर आर्थिक ही नहीं मानसिक स्थिति पर भी पड़ रहा है, वहीं वैदिक ज्योतिष में कर्ज से मुक्ति पाने और शांति बनाए रखने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें असरदार भी माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: Chaturgrahi Rajyog 2026: अप्रैल में बनेगा दुर्लभ शुभ योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    दरअसल, कर्ज में फंसे व्यक्ति के घर में अशांति और नकारात्मकता बनी रहती हैं, इससे निकनले के प्रयास में वह व्यक्ति मानसिक तनाव से भी घिर जाता है, ऐसे में अगर, आपकी भगवान में आस्था है और आप ज्योतिष और धार्मिक उपाय पर भरोसा करते हैं तो कुछ उपाय के जरिए आप कर्ज मुक्त हो सकते हैं, अगर इसे पूरी श्रद्धा और नियम से किया जाए तो फल जरूर मिलता हैं, 

    पहला उपाय-

    मंगलवार के दिन उपाय करना कर्ज में मुक्ति पाने का विशेष दिन माना जाता है, इस दिन के शुक्ल पक्ष में मंगल की होरा में यह उपाय करना शुभ रहेगा, इसके लिए आपको लाल या नारंगी ड्राइंग शीट का 4×4 का टुकड़ा लेना होगा, साथ ही अनार की कलम से रक्त चंदन और रोली की स्याही से यंत्र बनाएं, फिर इस यंत्र को पूजा स्थान पर रखकर इसका नियम से पूजा करें, इस उपाय से कर्ज कम होता है।

    दूसरा उपाय-

    कर्ज में शनिवार के दिन बटुक भैरव पूजा करना असरदार माना गया है, इस दिन 21 कच्चे सूत का बत्तिया बनाकर भैरव मंदिर में 21 दिपक जलाएं, उसके बाद काले आसन पर बैठकर उनका स्मरण करें और भैरव जी से प्रार्थना करें, इसके साथ ही चण्ड, प्रचण्ड, ऊर्ध्व केश, भीषण, अभिषण, व्योमकेश, व्योमबाहु, व्योम व्यापक इन 8 नामों का जाप करते रहें। ऐसा करने से कर्ज में राहत मिलती हैं।

    ये भी पढ़ें: ‘गरीबी के कारण न्याय पाने से वंचित नहीं हो सकता पति’ : भरण पोषण की राशि जमा न करने पर खारिज हुआ तलाक का मुकदमा

    तीसरा उपाय-

    कर्ज से मुक्ति पान के लिए शनि और हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ माना जाता हैं, अगर आपके व्यापार में लगातार घाया हो रहा है, या कर्ज बढ़ रहा है, तो शनिवार को और अमावस्या के दिन पीपल या बरगद का पता तोडंकर रखें, उस पर शांतिरस्तु, पुष्टिरस्तु, तुष्टिरस्तु लिखें और पत्ते पर तांबे का सिक्का रखकर धार्मिक ग्रंथ में रखें, इस को 11 शनिवार तक दोहराएं, इसके साथ ही हर शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में उड़द की दाल का प्रसाद चढ़ाएं, इसका उपाय करना असरदार साबित होता हैं।

    चौथा उपाय-

    मगंलवार और शनिवार के दिन में पश्चिम दिशा में मुख कर बैठकर भोजन करना चाहिए, इससे मन शांत रहता है और आर्थिक परेशानिया दूर होती है, इसके अलाव बजरंगबली की साधना करें, हनुमान चालीसा पड़े, बजरंग बाण पड़े और एक माला लेकर सीता राम का जाप करना शुभ रहेगा।

    इन सभी सरल उपायों को करने से व्यक्ती को कर्ज से मुक्ति मिलती हैं, मन शांत रहता है, घर-परिवार में सुख शांति बनी रहती है और सकारात्मकता आती हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts