Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chaturgrahi Rajyog 2026:अप्रैल में बनेगा दुर्लभ शुभ योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

चतुर्ग्रही राजयोग का बनना जयोतिष शास्त्र में दुर्लभ और शुभ योग माना जाता हैं। इसका अप्रैल 2026 में एक विशेष योग बनने जा रहा है, जिसका असर मीन राशि पर ज्यादा पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह संयोग 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश करने पर होगा, इसके प्रवेश करते ही सूर्य, मंगल और बुध राशि एक साथ आ जाएंगे, वहीं इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस स्थिती में सतर्क रहने
अप्रैल में बनेगा दुर्लभ शुभ योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दरअसल, चतुर्ग्रही राजयोग ज्योतिष शास्त्र में बहुत प्रभावशाली योग माना जाता है। यह तब बनता है जब चार मुख्य ग्रह एक ही राशि या एक ही भाव में एक साथ आते हैं। अप्रैल 2026 में यह खास योग मीन, कुंभ और मकर राशियों में बन रहा है। इसका असर कुछ राशियों के लिए बेहतरीन मौके और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए यह समय तनाव से भरा रह सकता है, काम काज और पारिवारिक माहौल में संतुलन बिगड़ सकता हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ जाएगा। इस दौरान खुलकर बात करना असरदार रहेगा, वहीं बिना सलाह के कोई भी काम करना नुकसानदायक हो सकता हैं, इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या जैसे पेट दर्द या सिर दर्द की परेशानियां हो सकती हैं, हालांकि कुछ लोगों को विदेश से जुड़े कामों में फायदे भरी खबर मिल सकती हैं, मगर धैर्य बनाए रखना होगा और उपाय में लाल वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। 

    ये भी पढ़ें: महंगाई के दौर में राहत! इन परिवारों को 300 रुपये सस्ता मिल रहा गैस सिलेंडर

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खासतौर पर अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई आपके खिलाफ योजना बना सकता है। नौकरी या कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे मन में चिंता बढ़ सकता है। इसलिए खुद को किसी अच्छे काम में व्यस्त रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। इस समय भगवान विष्णु की पूजा करना आपके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा।

    ये भी पढ़ें: क्या सच में खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल ? सरकार के बयान ने खोल दी पूरी सच्चाई !

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को इस समय पैसों से जुड़े कोई भी काम करने से पहले सोचने की जरूरत पड़ेगी, अपने परिवार या दोस्तों में किसी पर भरोसा करके पैसा लगाने से नुकसान हो सकता हैं, वहीं घर परिवार में माता पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, साथ ही किसी करीबी से धोखा मिल सकता हैं, इसलिए इस समय शांत और सावधान रहना जरूरी है, जल्दबाजी करने से बचें, उपाय में शिवलिंग पर जल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts