राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा का आज 89वां दिन: काली तलाई गांव से पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी, रघुवीर मीणा को लगी चोट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा साथ चल रहे हैं। वहीं यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवीर मीणा गिरकर घायल हो गए।

रघुवीर मीणा की उंगली में फ्रैक्चर

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवीर मीणा अचानक गिर गए। दरअसल, वे यात्रा के दौरान अचानक उनके जूते की लेस खुल गई। वो बांधने के लिए मीणा नीचे हुए तो पीछे से आ रहे लोगों का धक्का लग गया और वे वह हाथ के बल नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनके बाएं हाथ के बीच की उंगली में फ्रैक्चर बताया है।

जानें यात्रा का आज का शेड्यूल

सुबह 6 बजे – झालरापाटन के काली तलाई से यात्रा की शुरुआत।
सुबह 10 बजे – बालीबोरड़ा चौराहा पर लंच।
दोपहर 3.30 बजे – नाहरडी से यात्रा की फिर से शुरुआत।
शाम 6.30 बजे – चंद्रभागा चौराहे पर कॉर्नर मीटिंग।
झालवाड़ा के खेल संकुल में ही रात को विश्राम किया जाएगा।

राजस्थान में कितने किलोमीटर चलेगी यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने रविवार को 88वें दिन राजस्थान में प्रवेश किया। बता दें कि, राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पहले दिन 34 किमी चलेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 दिनों तक राजस्थान में रहेगी। इस दौरान ये यात्रा 6 जिलों में करीब 495 किमी का सफर तय करेगी और फिर हरियाणा के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेग।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, राहुल गांधी ने बुलाया तो भाग गए युवक

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button