राष्ट्रीय

दिल्ली : नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की खबर सामने आई है। नरेला की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई हैं। फिलहाल, दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

कैसे लगी आग ?

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की खबर के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को हटाया। इमारत से निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, इमारत के अंदर फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : सोलापुर में कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button