
आज ही के दिन ठीक एक साल पहले कोविड वैक्सीन की पहली खेप जबलपुर पहुंची थी। मुंबई से फ्लाइट एसजी-2642 13 जनवरी की रात 8 बजे पहली बार जिले में 1 लाख 51 हजार कोविड वैक्सीन लेकर आई थी। डुमना एयरपोर्ट से वैक्सीन वैन को कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन स्टोर तक लाया गया था। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की निगरानी में वैक्सीन का वितरण अन्य संभागों और जिलों को किया गया था।
कुछ इस तरह हुआ था वैक्सीन का वितरण
जिले में पहुंची 1 लाख 51 हजार वैक्सीन को अलग-अलग संभागों में भेजे जाने की कवायद शुरू हुई। रात में ही रीवा और फिर शहडोल के लिए डोज रवाना किए गए। पहला वैक्सीनेशन कार्यक्रम हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 16 जनवरी से शुरू होना था, इसे देखते हुए अगली सुबह बाकी सभी जिलों में वैक्सीन की गाड़ियां रवाना कर दी गईं।
किस संभाग को पहली खेप में मिले थे कितने डोज?
संभाग | पहली खेप |
जबलपुर | 93 हजार 300 डोज |
शहडोल व रीवा | 57 हजार 300 डोज |
अतिरिक्त | 400 डोज |
अबतक लगाई जा चुकी हैं इतनी डोज
16 जनवरी 2021 से जबलपुर में वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ था। वैक्सीनेशन प्रारंभ होने के बाद 12 जनवरी 2022 तक विभिन्न वर्गों को मिलाकर निम्नानुसार वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं :-
वर्ग | पहली डोज | दूसरी डोज | बूस्टर डोज | कुल डोज |
स्वास्थ्यकर्मी | 24727 | 24727 | 3718 | 53172 |
फ्रंटलाइन | 19452 | 19452 | 4822 | 43726 |
15 से 18 वर्ष | 107959 | 0 | 0 | 107959 |
18 से 44 वर्ष | 1092590 | 1062975 | 0 | 2155565 |
वरिष्ठजन | 765735 | 793643 | 2237 | 1561615 |
गर्भवती महिलाएं | 21322 | 18188 | 0 | 39510 |
स्तनपान कराने वाली महिलाएं | 57816 | 50392 | 0 | 108208 |
प्राइवेट डोज (स्पूतनिक) | 2243 | 2016 | 0 | 4259 |
कुल डोज | 2091844 | 1971393 | 10777 | 4074014 |
ये भी पढ़ें : जबलपुर एसपी ने मास्क बांटकर दिया संदेश ‘मास्क लगाओ और जान बचाओ’
आंकड़ों की नजर से देखें तो 16 जनवरी 2022 को जिले में वैक्सीनेशन को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, वहीं अबतक पहली, दूसरी और बूस्टर डोज मिलाकर कुल 40 लाख 74 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं।