इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : उषा राज के लॉकर ने उगला सोना-चांदी, कीमती प्लॉट और प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले

उज्जैन। जेल गबन कांड की मुख्य आरोपी उषा राज के बैंक लॉकर से कुबेर के खजाने जैसा माल निकला। तलाशी के दौरान लाकर से 4 किलो सोना और 4 किलो चांदी के अलावा पांच प्लॉट सहित अन्य प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बैंक लॉकर में मिला 4-4 किलो सोना-चांदी

सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए 15 करोड़ के गबन के मामले में गिरफ्तार पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस को रोजाना नई-नई जानकारियां हाथ लग रही है, जिनके सहारे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कल पुलिस ने सेठी नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उषा राज के बैंक लॉकर की जांच की। इस दौरान लॉकर से 4 किलो सोना, 4 किलो चांदी, भोपाल में स्थित चार प्लॉट और एक फ्लैट के अलावा चांदी के बर्तन मिले।

3 करोड़ से अधिक की हो चुकी रिकवरी

शुक्रवार दोपहर को एसपी सचिन शर्मा ने जेल गबन कांड के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अभी तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, चार आरोपी अभी फरार है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से अभी तक 3 करोड़ से अधिक की रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा अभी और रिकवरी की जाना शेष है। एसपी के मुताबिक इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: भैरवगढ़ जेल पीएफ घोटाला : रिपुदमन था मास्टरमाइंड , पूर्व अधीक्षक उषा राज के अप्रूवल पर 67 खातों से निकाले 13.54 करोड़

(इनपुट- संदीप पांडला)

संबंधित खबरें...

Back to top button