
देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC CSE Final Result) ने मंगलावार को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी के मेंस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इस रिजल्ट में पहले से चौथे पायदान पर लड़कियों का कब्जा रहा। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
इतने कैंडिडेट्स हुए क्वालिफाई
यूपीएससी के नतीजों के तहत कुल 933 सफल उम्मीदवारं की सूची जारी की गई है। 178 आवेदकों के नाम रिजर्व कैटेगरी में रखे गए हैं। यूपीएससी से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से आईएएस के 180 पद, आईएफएस (विदेश सेवा) के 38 पद और आईपीएस के 200 पदों के अलावा केंद्रीय सेवाओं के अन्य पद भरे जाएंगे।
देखें लिस्ट
पिछले पांच सालों में रहा लड़कों का दबदबा
बात अगर पिछले पांच सालों के यूपीएससी टॉपर्स की करें तो पांच सालों में चार बार लड़कों ने बाजी मारी थी। साल 2018 से लेकर 2021 तक लड़के ही टॉपर रहे। साल 2018 में अनुदीप, 2019 में कनिष्क, 2020 में प्रदीप कुमार और 2021 में शुभम कुमार मेरिट में टॉप पर रहे। हालांकि 2022 में इस सिलसिले पर ब्रेक लग गया जब सृष्टि शर्मा ने यूपीएससी में पहला स्थान हासिल किया।
UPSC Toppers (Last 5 Years)
Year | Name | Total Marks |
2022 | Shruti Sharma | 1105 |
2021 | Shubam Kumar | 1054 |
2020 | Pradeep Kumar | 1054 |
2019 | Kanishk Kataria | 1121 |
2018 | Anudeep Durishetty | 1126 |
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइटgov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें UPSC, CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।
- अब स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी।
- PDF फाइल में UPSC सिविल सेवा मेन फाइनल रिजल्ट 2022 होगा।
- मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें- कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित, राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया रिजल्ट; छात्राएं रहीं अव्वल