ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, स्वाति, संस्कृति और भूमि ने की UPSC क्लीयर, जतिन, सृष्टि, रोचिका, आयशा, शुभम, साक्षी और अनूप भी हुए सिलेक्ट

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC CSE 2022) के फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है। UPSC की कठिन परीक्षा को एमपी की तीन बेटियों ने सफलता पूर्वक पार कर लिया। मूल रूप से सतना की निवासी और वर्तमान में जबलपुर में रह रहीं स्वाति शर्मा की 15 वीं रैंक आई हैं। इस लिहाज से वे एमपी में पहले स्थान पर रहीं। सतना के भटनबारा गांव की रहने वाली स्वाति ने अपनी पूरी पढ़ाई जबलपुर के धनवंतरी नगर में रहकर पूरी की है। उन्होंने हर रोज लगभग 18 घंटे पढ़ाई कर ये सफलता अर्जित की।

मूल रूप से सतना की निवासी और वर्तमान में जबलपुर में रह रहीं स्वाति शर्मा की 15 वीं रैंक प्राप्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैंक प्राप्त की है।

धार बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी संस्कृति भी सिलेक्ट

धार जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति सोमानी ने भी UPSC में 49 वीं रैंक हासिल की है। हालांकि सोमानी का ये दूसरा प्रयास था। धार जिले की बदनावर की बेटी संस्कृति फिलहाल दिल्ली में हैं और वे वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी में जुटी हुई थीं। वे पहल प्रयास में भी लिखित परीक्षा पास कर चुकी थीं लेकिन साक्षात्कार में सफल नहीं हो पाईं थीं। बदनावर में बेटी संस्कृति की सफलता का जश्न कस्बे के लोगों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाया। वे यूपीएससी क्लीयर करने वाली बदनावर की पहली बेटी हैं।

भूमि श्रीवास्तव ने 304वीं रैंक हासिल की।

भूमि ने भी बढ़ाया भोपाल का मान

भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक की पुत्री भूमि श्रीवास्तव भी यूपीएससी में चयनित हुई हैं। उनकी 304 वीं रैंक आई है। इसके अलावा जबलपुर के जतिन जैन की 91वीं रैंक आई है। जबलपुर की ही सृष्टि जैन 165वीं रैंक, उज्जैन की रोचिका गर्ग 174वीं रैंक, देवास की आयशा फातिमा 184 वीं रैंक और शहडोल की साक्षी मिश्रा ने यूपीएससी में 299वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही सागर जिले की बीना तहसील के शुभम सिंह ठाकुर ने 466वी रैंक और सतना जिले के अनूप कुमार बागरी 879 वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी में सिलेक्ट हुए हैं।

उज्जैन की रोचिका गर्ग ने UPSC में 174 वीं रैंक हासिल की।

बाबू के बेटे 263वीं रैंक

वहीं सिविल सेवा परीक्षा में शिवपुरी के शिवम यादव ने 263वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता सुरेंद्र यादव शिवपुरी कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर पदस्थ हैं। अब बाबू का बेटा आईएएस अफसर बनेगा। शिवम को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली।

शिवपुरी के शिवम यादव ने 263वीं रैंक हासिल की है।

सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हृदय से बधाई। बड़ी कामयाबी के बाद देश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप समस्त चुनौतियों को पार कर भारत को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेकों शुभकामनाएं।

गोल्डी गुप्ता को वीडी शर्मा ने दी बधाई

पन्ना के अजयगढ़ निवासी गोल्डी गुप्ता का यूपीएससी में सिलेक्शन होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खुजराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बधाई दी। वीडियो कॉल के जरिए गोल्डी गुप्ता से बात कर उसे पन्ना का गौरव बताया।

वीडी शर्मा ने वीडियो कॉल से की गोल्डी गुप्ता से बात।

इस साल के टॉप-10 टॉपर्स

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास।

ये भी पढ़ें: UPSC CSE Final Result 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप-4 पर लड़कियों का कब्जा; देखें लिस्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button