इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : फर्जी NOC से खुल गया थाने के सामने क्लब, दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की

हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता द्वारा क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई है। शिकायत में क्लब के मालिक अकेला सिंघाड़े और उसके बेटे पोस्टर सिंघाड़े खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है कि दोनों ने फर्जी एनओसी से राजेंद्र नगर थाने के सामने ही क्लब खोल लिया। मामले में क्राइम ब्रांच को शिकायत मिलने के बाद कैलाश सिंगाड़े और कौस्तुब सिंगाडे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि किसी बैंक द्वारा उचित तरीके से आरोपियों द्वारा लोन भी लिया गया है।

जानें पूरा मामला

डीसीपी अपराध निमिष अग्रवाल ने बताया कि मामला वर्ष 2020-20221 का है, जब राजेंद्र नगर थाने के सामने बने रिमझिम रिसोर्ट क्लब एंड बार में मिलने वाली फायर एनओसी जो अग्निशमन संचालन नगरीय प्रशासन द्वारा जारी किया जाता है। उसे फर्जी तरीके से आरोपी कौस्तुब सिंघाड़े द्वारा प्राप्त किया गया। क्राइम ब्रांच को यह भी सूचना मिली है कि महाराष्ट्र ब्रह्म सहकारी संस्था द्वारा कोई लोन लिया गया था, जो कि अब एनपीए हो गया है शिकायत के बाद पुलिस द्वारा इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पूरे मामले में दुष्कर्म पीड़िता द्वारा गोपनीय शिकायत की गई कि इस पूरे मामले में कैलाश सिंगाड़े को कौस्तुब सिंघाड़े, कुशाग्र गजेंद्र और मुजफ्फर संदेही है। क्राइम ब्रांच अब इस पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

आरोपी कौस्तुब ने बैंक मेनेजर के साथ किया दुष्कर्म

असिस्टेंट बैंक मैनेजर के साथ रेप के मामले में आरोपी कौस्तुब पर केस दर्ज कराया हुआ था। आरोपी कौस्तुब का महिला से परिचय बैंक में आने के दौरान हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। इस दौरान पीड़ित से 40 लाख भी ऐंठ लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। विजयनगर में रहने वाली 40 वर्षीय पीड़ित महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। उसने 36 साल के कौस्तुब सिंगाड़े के खिलाफ रेप और रुपए ठगने का केस दर्ज कराया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। 2018 में आरोपी कौस्तुब कस्टमर के रूप में बैंक आता-जाता था। इस दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत होने लगी।

तलाक के बाद कौस्तुब ने शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद महिला को अपने परिवार से भी मिलवाया। कौस्तुब की मां ने चांदी का सिक्का और अंगूठी देकर रिश्ता पक्का कर दिया। कौस्तुब ने महिला से जल्द शादी करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी का बोलती, वह आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर टाल देता। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी।

होटल में हुई थी घटना

पीड़ित ने बताया कि उसे आरोपी ने भंवरकुआं स्थित होटल 25 HOURS में ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। यहां उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए थे। एक हफ्ते पहले ही इस होटल को अवैध तरीके से निर्माण करने और रेप व छेड़छाड़ जैसे मामलों में नाम आने के बाद ढहा दिया गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button