
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, सचिन पायलट का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का नाम नदारद है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची के नेता तीसरे चरण में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
देखें लिस्ट
सोनिया गांधी का नाम सूची में नहीं
जानकारी के मुताबिक, इस सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नामों के अलावा G-23 के सदस्य माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद का नाम शामिल है। गौरतलब है कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राज बब्बर का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
दूसरे चरण की सूची में छग और राजस्थान के CM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। बता दें कि ये दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे। इसके अलावा कन्हैया कुमार भी कांग्रेस के पक्ष में यूपी में प्रचार करेंगे।