राष्ट्रीय

UP Election 2022 : BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत ये 30 नेता करेंगे प्रचार; केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का नाम गायब

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट चुनाव के पहले फेस के लिए जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्राचरकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम गायब

इस लिस्ट में बीजेपी यूपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का भी नाम है। हालांकि, इसमें बीजेपी सांसद वरुण गांधी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम शामिल नहीं है।

स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

1. पीएम नरेंद्र मोदी
2. जेपी नड्डा
3.राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. नितिन गडकरी
6. स्वतंत्रदेव सिंह
7. धर्मेंद्र प्रधान
8. योगी आदित्यनाथ
9. राधा मोहन सिंह
10. मुख्तार अब्बास नकवी
11. स्मृति ईरानी
12. केशव प्रसाद मौर्य
13. दिनेश शर्मा
14.संजीव बाल्यान
15. जसवंत सैनी
16. हेमा मालिनी
17. अशोक कटारिया
18. सुरेंद्र नागर
19. जनरल वीके सिंह
20. चौधरी भूपेंद्र सिंह
21. बीएल वर्मा
22. राजवीर सिंह ‘राजू भैया’
23. एसपी सिंह बघेल
24. साध्वी निरंजन ज्योति
25. कांता करदम
26. रजनीकांत माहेश्वरी
27. मोहित बेनीवाल
28. धर्मेंद्र कश्यप
29. जेपीएस राठौर
30. भोला सिंह कातिख

पहले चरण में कहां-कहां है चुनाव

यूपी में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसमें आगरा, मथुरा, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर शामिल है। इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई है और 21 तारीक नामांकन की आखिरी तारीख है।

गौरतलब है कि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल रैलियों और चुनाव प्रचार पर 22 जनवरी तक के लिए रोक है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने वाराणसी में BJP कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जानिए क्या कहा

यूपी में कितने चरण में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे। अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होंगे। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

संबंधित खबरें...

Back to top button