
इंदौर। केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार शाम इंदौर आए। यहां एयरपोर्ट पर सांसद शंकर ललवानी, पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। इंदौर में वे एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। केंद्रीय मंत्री यहां से वे राजगढ़ के लिए रवाना हो गए। जहां वे रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
दिग्विजय के गढ़ में हुंकार भरेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार राजगढ़ का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कभी भी राजगढ़ में रात्रि विश्राम नहीं किया, लेकिन पहली बार सिंधिया का बड़ा दौरा माना जा रहा है। जिसको राजगढ़ में जमकर तैयारियां की जा रही थी। सिंधिया 16 अप्रैल की रात 9:00 बजे राजगढ़ पहुंचेंगे। अगले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे।