ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार जगत

BUDGET 2025 : कैंसर की दवाएं, मोबाइल, LED टीवी सहित कई चीजों में राहत… जानें बजट में क्याय हुआ सस्ता और महंगा, देखें पूरी लिस्ट

BUDGET 2025। देश का आम बजट लोकसभा में पेश हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वीं बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बना दिया है। इसमें युवाओं से लेकर महिलाओं पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने बजट में मीडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए महंगाई पर रोक लगाने की कोशिश की है। कई चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं बजट 2025-2026 में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है।

क्या सस्ता? क्या महंगा?
कैंसर की दवाइयां इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल
LED-LCD टीवी प्रीमियम स्मार्ट डिस्प्ले
लिथियम आयन बैट्री फैबरिक (Knitted Fabrics)
EV और मोबाइल की बैट्री
स्मार्टफोन
इलेक्ट्रॉनिक कार
लेदर की चीजें
बुनकरों के बुने कपड़े
चमड़े से बने सामान
समुद्री उत्पाद
फ्रोजन फिश पेस्ट
36 जीवन रक्षक दवाइयां

क्या-क्या हुआ सस्ता ?

  • समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% कर दी गई है।
  • फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 5% कर दी गई है।
  • LED-LCD टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है।
  • लिथियम आयन बैटरियों की कीमत में कमी की गई है।
  • इलेक्ट्रॉनिक वाहन और फोन की बैटरी सस्ती हो गई है।

सोना-चांदी भी सस्ती?

  • 2024 के बजट में सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाकर 6% कर दी गई थी।
  • 2025 के बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • बजट 2025 में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है।
  • LCD और LED TV सस्ते होंगे क्योंकि इन पर ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा दी गई है।
  • पहले LCD और LED TV पर 2.5% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी।
  • इससे लोकल मैन्यूफैक्चरर्स को भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद मिलेगी और आम लोगों के लिए LCD और LED TV सस्ते होंगे।
  • हालांकि, प्रीमियम टीवी महंगे हो सकते हैं।
  • बजट 2024 में कुछ चीजें महंगी की गई थीं, जैसे अमोनियम नाइट्रेट, सिगरेट, प्लास्टिक, हवाई यात्रा, और टेलिकॉम उपकरण।
  • वहीं, स्मार्टफोन, फोन के चार्जर, सोना, चांदी, प्लेटिनम, सोलर पैनल और कैंसर की दवा सस्ती की गई थीं।

ये भी पढ़ें- Budget 2025: सीनियर सिटीजंन को बड़ी राहत, TDS सीमा 1 लाख रुपए तक बढ़ाई गई, किराए की लिमिट 6 लाख हुई

संबंधित खबरें...

Back to top button