राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना की फायरिंग में 2 स्थानीय नागरिकों की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम; विरोध-प्रदर्शन शुरू

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों स्थानिय नागरिक थे। इसको लेकर गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना पर भारतीय सेना की ओर से भी बयान जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जम्मू के राजौरी में अल्फा टीसीपी के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध गतिविधी देखने को मिली। जिसके बाद सेना के एक संतरी ने हवाई फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों स्थानिय नागरिक थे। अधिकारियों ने बताया कि, हताहत हुए लोग कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों (पोर्टर) के रूप में काम करते थे। वे सुबह करीब 6.15 बजे एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई।

सिविलियन्स की मौत के बाद लोगों का प्रदर्शन।

प्रदर्शनकारियों की मांगें

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव करने के बाद हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, संगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

14 दिसंबर को दिखे थे दो संदिग्ध लोग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को राजौरी के मुरादपुर में 2 संदिग्ध लोगों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। स्थानिय लोगों ने बताया था कि, सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। जिसके बाद शोर मचाने पर वे वहां से भाग गए। इसकी जानकारी पुलिस और सेना को मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button