
होली के दिन रंगों की मस्ती में सराबोर लोग सारी परेशानियों को भुला देते हैं। होली पर अक्सर लोग पार्टी का आयोजन करते हैं। इस दिन पकवानों के साथ ठंडाई जैसे कुछ पारंपरिक शीतल पेय हो तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है। जब बात होली की हो तो, ठंडाई, कांजी, जलजीरा, पुदीना और फ्रेश लाइम जूस जैसे खट्टे और चटपटे पेय पदार्थ तो होने ही चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में।
ये भी पढ़ें: Holi 2022 : दुल्हन मायके और दूल्हा ससुराल में मनाते हैं पहली होली, जानें इसके पीछे क्या है मान्यता
ठंडाई
ठंडाई एक लोकप्रिय ड्रिंक है जिसे आमतौर पर होली के मौके पर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए दही, बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, चीनी और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसे सबसे ज्यादा ठंडा पसंद किया जाता है, कई लोगों को ठंडाई प्लेन भी पसंद होती है। आप चाहें तो इसे अलग-अलग फ्लेवर में भी बना सकते हैं। ठंडाई को आप फ्रूट्स का फ्लेवर भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो बादाम ठंडाई, अमरूद ठंडाई या सोया ठंडाई भी बना सकते हैं।
कांजी वड़ा
कांजी वड़ा को उड़द दाल से बनाकर फ्राई किया जाता है और इन्हें मसालेदार पानी में मिक्स किया जाता है। यह मजेदार ड्रिंक न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि आपके पेट के लिए अच्छा होता है। आप इसे अपने हिसाब से चटपटा बना सकते हैं।
ठंडा जलजीरा
जलजीरा एक बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, होली खेलने के बाद जलजीरा पीकर आप एकदम तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं। इसे इमली के गूदे, पुदीने, गुड़ और कई मसाले डाल कर बनाया जाता है, ठंडा जलजीरा बनाना बेहद ही आसान है। तो इस बार अपनी होली पार्टी में जलजीरा जरूर सर्व करें।
लस्सी
लस्सी ऑल टाइम सबकी फेवरेट होती है। होली के मौके पर लस्सी न बनाई जाए ऐसा हो नहीं सकता। लस्सी को आप मीठी या नमकीन दोनों तरह से बना सकते हैं। आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट के तौर पर मिंट लस्सी, एवोकाडो या स्ट्रॉबेरी की लस्सी भी बना सकते हैं।
केसरिया दूध
यह दूध, चीनी, केसर, इलाइची, पिस्ता और बादाम से तैयार किया जाता है। केसरिया दूध को आप अपने होली स्पेशल ड्रिंक की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह एक हेल्दी ड्रिंक है।
मसाला दूध
दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स और कुछ मसालों को डालकर बनाया गया मसाला दूध पीने के बाद आपको एक अनूठा स्वाद मिलेगा। इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी जाना जाता है। आखिरकार होली खेलने के बाद आपको थकान महसूस होगी ऐसे में थोड़ी ऊर्जा की आवश्यकता भी होगी।
बादाम का शरबत
नट्स, बादाम और केसर के स्वाद के साथ तैयार किए गए पौष्टिक भरे ड्रिंक को आप होली के दिन कैसे छोड़ सकते हैं। इस होली बादाम का शरबत स्पेशल ड्रिंक्स की लिस्ट में सबसे ऊपर होगा।
ये भी पढ़ें- Holi 2022 : होली पर लड़की ने खाया पान तो समझो बन गई बात, फिर मेले से भागकर कर लेते हैं शादी