PlayBreaking News

उमरिया में दर्दनाक हादसा:श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 37 घायल

उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिंजरी से बिजोरा पूजा-अर्चना के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तिवनी गांव के पास पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए।
Follow on Google News
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 37 घायल

उमरिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत, बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया है।

तिवनी गांव के पास हुआ हादसा

उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तिवनी गांव के पास मोड़ पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गिंजरी से बिजोरा पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी।

ये भी पढ़ें: Tata Tiago EV 2026 लॉन्च: जानिए Punch EV के मुकाबले कौन-सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्चू कर घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल पाली अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया है। एसईसीएल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों का इलाज कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Bandhavgarh Tiger Reserve : कार्डियो रेस्पिरेटरी फेल्योर बना बांधवगढ़ में नर बाघ की मौत का कारण

मृतकों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

हादसे में मृतकों की पहचान घनश्याम सिंह (45) निवासी पड़मनिया, सहबल बैगा (55) निवासी गिंजरी, भूपत सिंह (50) निवासी पड़मनिया और बीर सिंह (60) निवासी गिंजरी के रूप में हुई है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts