Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेपिस्ट ने सब इंस्पेक्टर को चाकू मारा, 4 इंच तक पेट में घुस गया, 30 टांके आए

उमरिया के नौरोजाबाद थाने में पदस्थ हैं एसआई, शहडोल के डॉक्टर्स ने उपचार किया
उमरिया। नौरोजाबाद में रेप के आरोपी को पकड़ने गए सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला हो गया। आरोपी ने एसआई को सामने देखा तो सीने में चाकू घोंप दिया। ये पेट में 3 से 4 इंच घुस गया। बाद में शहडोल रेफर किया गया, जहां आधे घंटे के ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला गया। एसआई को 30 टांके आए हैं। उमरिया पुलिस के मुताबिक, नौरोजाबाद थाने के एसआई वेदप्रकाश ठाकुर और एक कांस्टेबल के साथ सोमवार रात 8 बजे बाइक से बजारपुरा के बरा मोहल्ले पहुंचे। यहां दुष्कर्म के आरोपी गोलू उर्फ प्रमोद कोल के घर में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया तो उसने एसआई ठाकुर के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे वे मौके पर गिर गए। सरकारी स्कूल में चाकूबाजी, 14 साल के लड़के का हाथ बुरी तरह कटा, बेंच पर बैठने को लेकर विवाद

40 किमी दूर शहडोल में ऑपरेशन कर चाकू निकाला

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एसआई नौरोजाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर चाकू नहीं निकाल पाए। आशंका थी कि इससे हार्ट पर असर पड़ सकता है। ऐसे में 40 किमी दूर शहडोल रेफर किया। वहां 10 डॉक्टरों की टीम ने 30 मिनट तक ऑपरेशन किया और सीने से चाकू निकाल दिया। मां ने बच्चे के गर्म चाकू से हाथ-पैर दागे, बोली- मैं अपने बच्चे को जलाऊं या मारूं

तीन महीने से फरार चल रहा था गोलू

पुलिस के मुताबिक, 3 महीने पहले आरोपी गोलू के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया था। तब से वह फरार था। आरोपी कुछ साल पहले नौरोजाबाद स्थित लवकुश ऑटोमोबाइल में फायरिंग की घटना में भी शामिल था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts