Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahakal Sawari : बाबा महाकाल ने चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, सवारी में पहली बार पुलिस बैंड शामिल, आदिवासियों की टोली कर रही लोकनृत्य

Follow on Google News
Mahakal Sawari : बाबा महाकाल ने चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, सवारी में पहली बार पुलिस बैंड शामिल, आदिवासियों की टोली कर रही लोकनृत्य
उज्जैन। सावन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकली। नगर भ्रमण पर निकलने से पहले भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर रूप का सभा मंडप में पूजन किया गया। सभामंडप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी सपत्नीक भगवान महाकालेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भ्रमण पर निकले हैं। https://x.com/psamachar1/status/1817894519829885415

महाकाल ने दो रूपों में दिए दर्शन

सावन की दूसरी सवारी में आज भक्तों को भगवान महाकाल दो रूपों में दर्शन दे रहे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजमान भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया। इसके बाद पालकी में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले हैं। शिप्रा तट पर उनके द्वारा भगवान का अभिषेक पूजन किया जाएगा। https://x.com/psamachar1/status/1817897470128447677

सवारी में पहली बार शामिल हुई पुलिस बैंड

सवारी में पहली बार 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड भी शामिल है। डिंडौरी से बैगा समुदाय के आदिवासियों की टोली भी नृत्य कर रही है। https://x.com/psamachar1/status/1817893724988342722

पूरा होगा पुलिस बैंड का प्रशिक्षण : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पुलिस बैंड बनाने के निर्देशों के तहत आज पुलिस बैंड्स का प्रशिक्षण पूरा होगा और बैंड के जवान आज उज्जैन में निकलने वाली महाकाल की सवारी में भाग लेंगे। डॉ. यादव ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के सभी जिलों में पुलिस बैंड गठित करने के निर्देश दिए थे। आज इन पुलिस बैंड के प्रशिक्षण का अंतिम दिन है। ये पुलिस बैंड अपना प्रशिक्षण आज निकलने वाली ‘महाकाल सवारी' में भाग लेकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज उज्जैन में इतिहास बनेगा, जब बड़ी संख्या में पुलिस के ये जवान अपने वाद्य यंत्रों के साथ महाकाल सवारी में भाग लेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आज के इस आयोजन में शामिल हों। उन्होंने बताया कि पुलिस बैंड के लिए जवानों को हैदराबाद में भी प्रशिक्षण दिलाया गया है। ये भी पढ़ें- वर्ल्ड टाइगर डे पर सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- बाघ नाम लेते ही आ जाता है रोमांच, भोपाल की सड़कों पर दिन में लोग और रात में बाघ घूमते हैं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts