इंदौरमध्य प्रदेश

Ratlam News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार देर रात प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की तेज लपटों ने आसपास की प्लास्टिक फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

कैसे लगी आग ?

रतलाम जिले के डोसीगांव स्थित औद्योगिक इंड्रस्ट्रीयल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। रतलाम सहित सैलाना धामनोद और नामली की गाड़ियों की मदद से इस भीषण आग पर काबू पाया गया।

कोई जनहानि नहीं हुई

आग इतनी भीषण थी कि आग की ऊंची लपटों को देख बिजली कंपनी द्वारा भी आसपास के क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button