
चेन्नई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को कोयंबटूर सिलेंडर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 60 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई संदिग्ध ISIS समर्थकों के संबंध में की है, जिन्हें कथित तौर पर वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था। कर्नाटक में 45 जगहों पर जांच चल रही है।
NIA raids against ISIS sympathisers across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu in blast cases
Read @ANI Story | https://t.co/T8osozgxxg#NIA #ISIS #Terror pic.twitter.com/AElZVMUkja
— ANI Digital (@ani_digital) February 15, 2023
आरोपियों से जिहादी डिटेल्स जब्त
कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में NIA ने बताया था कि पकड़े गए आरोपियों से 109 वस्तुएं बरामद की हैं। इसमें पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर, ब्लैक पाउडर, मैकक्रैकन फ्यूज लगभग दो मीटर लंबा, नाइट्रो ग्लिसरीन, रेड फॉस्फोरस, PERN पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, ऑक्सीजन कनस्तर, 9 वोल्ट बैटरी क्लिप, वायर, लोहे की कील, स्विच, गैस सिलेंडर, इन्सुलेशन टेप, पैकिंग टेप, हाथ के दस्ताने, इस्लामी विचारधारा के विवरण के साथ नोटबुक और जिहाद के बारे में विवरण आदि जब्त किया गया था।
23 अक्टूबर को हुआ था कार में ब्लास्ट
कोयंबटूर में 23 अक्टूबर 2022 की शाम को एक कार में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में मास्टरमाइंड जेमिशा मुबीन (29 वर्ष) मारा गया था। पेशे से मुबीन इंजीनियर था। पुलिस ने शुरुआती जांच में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुहम्मद अजहरुद्दीन (23 वर्ष), अफसर खान (28 वर्ष), मुहम्मद थल्हा (25 वर्ष), मुहम्मद रियास (27 वर्ष), फिरोज इस्माइल (27 वर्ष) और मुहम्मद नवाज इस्माइल (25 वर्ष) शामिल थे। ये सभी कोयंबटूर के ही रहने वाले थे। एनआईए के मुताबिक, आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई महीनों तक साजिश रची थी।

पुलिस ने मुबीन के घर से 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया था। इसके साथ ही ISIS के झंडे के चित्र सहित दस्तावेज और कई संवेदनशील सामग्री मिली थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, कार के अंदर एलपीजी सिलेंडर से ब्लास्ट हुआ था।