इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : कांग्रेस ने किया मास्टर प्लान का विरोध, BJP पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप; आंदोलन की दी चेतावनी

उज्जैन। शहर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सिंहस्थ और कृषि भूमि को आवासीय घोषित कर दिया गया है। इसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।

स्थानीय मंत्री ने किया करोड़ों रुपए का खेल

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और उज्जैन जिले की प्रभारी शोभा ओझा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में 2 दिन पहले स्वीकृत हुए उज्जैन की मास्टर प्लान को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान को लेकर 463 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी, जिन्हें दरकिनार करते हुए सरकार ने भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए सिंहस्थ के लिए अधिग्रहित की गई भूमि को आवासीय घोषित कर दिया।

इतना ही नहीं कई बीघा कृषि भूमि को भी आवासीय कर दिया गया है। इससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि हुई है। इसमें स्थानीय मंत्री ने करोड़ों रुपए का खेल किया है।

कांग्रेस सड़क पर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी : पूर्व मंत्री वर्मा

पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि मास्टर प्लान को परिवर्तित किया जाए या इसे निरस्त कर नया मास्टर प्लान बनाया जाए। अन्यथा कांग्रेस सड़क पर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी, जिससे सरकार की नींव तक हिल जाएगी। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया आदि मौजूद रहे।

(इनपुट – संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की जांच टीम पहुंची उज्जैन, महाकाल लोक का किया भ्रमण; सज्जन सिंह वर्मा ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button