मप्र में UCC : राज्य स्तरीय बैठक के बीच सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा का पलटवार

भोपाल। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति मप्र की राजधानी में राजनीतिक दलों, धर्मगुरुओं, विभिन्न आयोगों के प्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर रही है।बैठक प्रशासनिक अकादमी में हो रही है। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। समिति को
मानसून सत्र में लाया जाएगा विधेयक
समिति की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति इसके मसौदे का परीक्षण करेगी। मुख्य सचिव की समिति से स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी : तत्काल सुनवाई से इलाहाबाद हाई कोर्ट का इनकार, कहा-जल्दबाजी की जरूरत नहीं
कांग्रेस ने पूछा- गुजरात-असम में क्या फायदा हुआ
भोपाल में यूसीसी की बैठक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि UCC पहले गुजरात उत्तराखंड और असम में हुआ है। कांग्रेस चाहती है इससे वहां क्या फायदा हुआ, यह बताया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उन राज्यों से अलग है यहां एक करोड़ से ज्यादा आदिवासी परिवार है जो मूल निवासी है, इनकी अपनी परपंरा है क्या यह उनके साथ यह कुठाराघात नहीं है? पटवारी ने कहा कि पीएम मोदी अलग-अलग शिगूफा लाते है लेकिन देश की असल समस्याओं पर काम जीरो बटे सन्नाटा हैं।
लोगों का ध्यान बांटना ही मकसद
उन्होंने कहा कि घुसपैठिये बाहर करेंगे, लेकिन अब तक क्या किया...जिनके नाम वोटर लिस्ट में नही उन्हें बाहर करें, ऐसा किया क्या?
सखलेचा का वीडिया सिर्फ डेमो है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को एक कार्यक्रम के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा, उन्हें कार्यक्रम पूरा किए बिना ही लौटना पड़ा है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो डेमो है आपके नेताओ के साथ यही होने वाला है। अभी भी समय है आपके पास, अगर किसी नेता का सार्वजनिक अपमान होता है तो हर नेता का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखने पर यह विचार बनता है कि नेता करप्ट है। इस भावना को बल मिल रहा है। जनता पकड़-पकड़ कर अब सवाल पूछेगी, बीजेपी विधायको जागो।
ये भी पढ़ें: बंगाल बजट 2026 : 1 लाख सरकारी भर्तियां, महिलाओं को फ्री बस सेवा और कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का तोहफा
यूसीसी में सभी वर्गों को समान अधिकार मिलेंगे : अग्रवाल
यूसीसी को लेकर जीतू पटवारी द्वारा सरकार पर उठाए गए सवाल पर पलटवार करते हुए भाजपा मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व सरकार यूसीसी लाने जा रही जिसको लेकर कांग्रेसियों में बौखलाहट लाजमी है क्योंकि कांग्रेस हमेशा से ही दृष्टिकरण की राजनीति करती है यूसीसी में सभी वर्गों को समान अधिकार मिलेंगे तीन तलाक को लेकर भी कांग्रेस ने विरोध किया था












