राष्ट्रीय

मिनी वंदे भारत लॉन्च करेगी मोदी सरकार, छोटी दूरी वाले रूट्स पर चलेगी 8 कोच की ट्रेन

नई दिल्ली। कई शहरों के बीच वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेन चलाने के बाद रेलवे अब इसका मिनी संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है। सरकार की तैयारी है कि अप्रैल तक पहली मिनी वंदे भारत (Mini Vande Bharat Express) पटरियों पर उतार दें। दरअसल, सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को काफी पसंद आ रही है।

डिजाइन फाइनल, अप्रैल तक हो सकती है शुरू

मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस कम दूरी के रूट्स पर चलाने की योजना है। महज 8 कोच वाली ट्रेन का डिजाइन लगभग फाइनल हो चुका है। इसमें बैठने वाली सीटें ही होंगी। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में इसका एक प्रोटोटाइप बनाया जा रहा है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही सेमी हाईस्पीड ट्रेन के स्लीपर मॉडल को भी उतारा जा सकता है। बताते चलें कि अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, उनमें 16 कोच होते हैं।

लंबी दूरी पर चल रहीं वंदे भारत

अभी जो वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, वह लंबी दूरी के रूट्स पर हैं। इनकी यात्रा का समय लगभग 6 से 7 घंटे के करीब है, जबकि मिनी वंदे भारत के जरिये कम दूरी वाले शहरों को कवर किया जाएगा। इस ट्रेन के जरिये 300 किमी की दूरी 2 घंटे में तय करने की कवायद है। रेलवे इस ट्रेन को जम्मू-अमृतसर, कानपुर-झांसी, दिल्ली-जयपुर और नागपुर-पुणे जैसे ट्रैक पर चला सकता है।

अभी इन रूट्स पर चल रहीं वंदे भारत

वर्तमान में देश में 8 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। सबसे पहले दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत शुरू कर गई थी। इनके अलावा दिल्ली-कटरा वंदे-भारत, मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत, ऊना-दिल्ली वंदे भारत, मैसूर-चेन्नई वंदे भारत, बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत और सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस हैं।

यह भी पढ़ें सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या कह गए दिग्विजय जो बैकफुट पर आई कांग्रेस, सिंधिया बोले- आपका एक और राष्ट्रविरोधी कृत्य

संबंधित खबरें...

Back to top button