Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : तेज बारिश से नाला उफान पर, पुलिया से बहीं दो छात्राओं को युवक ने बचाया, देखें VIDEO

Follow on Google News
उज्जैन : तेज बारिश से नाला उफान पर, पुलिया से बहीं दो छात्राओं को युवक ने बचाया, देखें VIDEO
उज्जैन। प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। उज्जैन के समीप पान बिहार थाने के अंतर्गत ग्राम कालूहेडा में दो स्कूली छात्राओं के तेज बहाव में बहने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक द्वारा दोनों ही छात्रों को बचाकर निकाला गया। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है जो कि 1 दिन बाद सामने आया और तेजी से वायरल हो रहा।

छात्राओं को पानी में डूबते देखा युवक ने लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार, स्कूली छात्रा निशा (13) और मुस्कान (10) पानी के तेज बहाव के बावजूद भी पुलिया पार कर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों पानी में जा गिरी और तेज बहाव में चली गई। वहीं मौके पर सिराज नामक एक युवक ने दोनों बच्चों को पानी में डूबते हुए देखा और तुरंत छलांग लगा दी। सिराज ने जान की परवाह न करते हुए दोनों छात्राओं को तत्काल पानी से बाहर निकालकर बचाया। वहीं छात्रों का कहना था कि सिराज फरिश्ता बनकर उनके लिए आया है और जिसने उसकी जान बचाई। https://twitter.com/psamachar1/status/1685243382543597568?t=MZ-cfsUeyZtU75RwGazbCQ&s=08

कारीगरी का काम करता है युवक

घटना के बाद सिराज ने बताया कि वह उज्जैन में सोने-चांदी की कारीगरी का काम करता है। शुक्रवार के दिन वह महिदपुर किसी काम से आया था और लौटते समय उन्होंने पुलिस पर बही दोनों लड़कियों को डूबते हुए देखा तो वह खुद पानी में कूद गए और दोनों की जान बचाई। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts