भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : MP में गर्मी से थोड़ी राहत, इन जिलों में हुई बारिश; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, बड़वानी और रायसेन जिले में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिली है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर-उज्जैन संभाग के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट रही। अन्य हिस्सों में गर्मी के तेवर तीखे ही रहे। उज्जैन-इंदौर के संभाग को छोड़कर सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर और दमोह में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट एवं सागर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। यहां बिजली गिरने और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है। बता दें कि 11 और 12 जून को अधिकतम तापमानों में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक गिरावट भी संभावना है।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 44.8
दमोह 44.5
दतिया 44.4
सतना 44.3
नौगांव 44.2
राजगढ़ 44
खजुराहो 44
जबलपुर 43.8
रीवा 43.5
सागर 43.5
गुना 43.5
टीकमगढ़ 43.5
सिवनी 43.2
उमरिया 43.1
रायसेन 43
नरसिंहपुर 43
भोपाल 42.8
नर्मदापुरम 42.5
मंडला 42.2

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 32
राजगढ़ 30.8
भोपाल 30.5
टीकमगढ़ 30.5
उमरिया 30.4
जबलपुर 30.3
सीधी 30
ग्वालियर 29.8
दतिया 29.1
गुना 29

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button