
इंदौर। शोभा ओझा ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को मीडिया के सामने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य महिला आयोग की कार्यकारिणी को न्यायालय में उलझाकर हजारों महिलाओं को न्याय से वंचित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार रही थी, तब ओझा की नियुक्ति आयोग में की गई थी।
अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहूंगी : शोभा ओझा
शोभा ओझा ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की खातिर महिला सुरक्षा की बलि चढ़ाने का पाप पूरी तरह से अस्वीकार्य और अक्षम्य है, इसलिए अधिकार-विहीन कर दिए गए महिला आयोग के अध्यक्ष पद की संवैधानिक बाध्यताओं को त्याग कर मैं महिला सुरक्षा, न्याय और उनके अधिकारों की लड़ाई अन्य मंचों से लड़ती रहूंगी। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का प्रकरण उच्च न्यायालय में लंबित है।
ये भी पढ़ें: MP निकाय चुनाव में कांग्रेस चलाएगी नया अभियान, कल सिंगरौली से कमलनाथ करेंगे शुरुआत