कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा… 8500 से ज्यादा नए केस दर्ज, MP में इंदौर बना हॉटस्पॉट

देशभर में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,582 नए मामले सामने आए हैं, यह संख्या कल की तुलना में 253 ज्यादा है। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4,425 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 44,513 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,32,22,017
सक्रिय मामले: 44,513
कुल रिकवरी: 4,26,52,743
कुल मौतें: 5,24,761
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,07,08,541

संक्रमण दर में इजाफा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.71 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 7.07%

देश में सबसे अधिक 2,922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। इस दौरान 1 मरीज की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्या 14,858 हो गई है।

दिल्ली में 795 नए कोरोना केस मिले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 795 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 556 लोग ठीक हुए हैं। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 2,247 हो गई है। इसके साथ ही मृत्यु दर 4.11% दर्ज की गई।

कुल मौतों में कर्नाटक तीसरे नंबर पर

कर्नाटक में कोरोना के 562 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 352 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस की संख्या 40,108 है।
देश में हुई कुल मौतों के मामले में महाराष्ट्र और केरल के बाद कर्नाटक तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- कोरोना और हार्ट अटैक के बीच क्या कनेक्शन है? आजकल क्यों बढ़ गए हैं हार्ट अटैक के केस

हरियाणा में एक्टिव केस 1500 के पार

हरियाणा में बीते दिन कोरोना के 411 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां एक्टिव केस की संख्या 1525 हो गई है।

MP में कोरोना केस

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 59 नए मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 19 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस दौरान 35 मरीज ठीक भी हुए। प्रदेश में अभी 329 एक्टिव केस है।

जिला नए केस
भोपाल 11
इंदौर 19
ग्वालियर 04
जबलपुर 04
बालाघाट 02
होशंगाबाद 03
हरदा 03
रायसेन 03
सीहोर 02
मंडला 02
बैतूल 01
गुना 01
कटनी 01
निवाड़ी 01
सागर 01
टीकमगढ़ 01

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button