टेक और ऑटोमोबाइल्सव्यापार जगत

Twitter ने 5 देशों में शुरू की ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस, अभी IOS यूजर्स को ही मिलेगा फायदा

ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वाले प्लान की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल ये प्लान IOS यूजर्स के लिए ही शुरू किया गया है। इस स्कीम की शुरूआत अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में की गई है।

भारत में कितनी होगी कीमत?

मस्क ने Twitter पर Blue Tick की कीमत 8 डॉलर (करीब 661 रुपए) प्रति महीने रखी है। हालांकि, देशों के हिसाब से 8 डॉलर की ये फीस अलग-अलग हो सकती है। ब्लू टिक यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। भारत में Twitter Blue सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी फिलहाल साफ नहीं है। आम तौर पर दूसरे सब्सक्रिप्शन सर्विस अमेरिका में महंगे होते हैं, लेकिन भारत में उनकी कीमत कम होती हैं।

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के तहत मिलेंगे ये फीचर्स:

  • रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी। Elon Musk के मुताबिक इस फीचर की वजह से स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी।
  • ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे।
  • ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे।
  • मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो Twitter Blue सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं।
  • Elon Musk के मुताबिक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की वजह से ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड भी मिलेगा।

क्या हुआ बदलाव?

गौरतलब है कि यह बदलाव ट्विटर की साल 2009 में शुरू हुई सत्यापन प्रणाली के खत्म होने का संकेत है, जो बड़ी हस्तियों के अकाउंट्स को सत्यापित करने के लिए शुरू की गई थी।

3700 कर्मचारियों को निकाला

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क कंपनी खरीदने के बाद से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर के कुल 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 को निकाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला… कंपनी में क्यों हो रही छंटनी? Elon Musk ने बताई वजह

44 अरब डॉलर में किया था ट्विटर का अधिग्रहण

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में हुई डील के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया था। जिसके बाद मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही सीएफओ और दो अन्य अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद ट्विटर में छंटनी का दौर शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें- Twitter Down: एक तरफ कंपनी में चल रही छंटनी… दूसरी तरफ ट्विटर हुआ डाउन, दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान

संबंधित खबरें...

Back to top button