Twisha Sharma Case :गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को भेजा जेल, भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला; CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में जिला अदालत ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। मामले में दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत के आरोपों की जांच जारी है।
Follow on Google News
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को भेजा जेल, भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला; CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में जिला अदालत ने मंगलवार (2 जून) को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। यह आदेश सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने दिया।

सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेशी

इससे पहले 29 मई को अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें: ED Action : रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अफसर और जिला आबकारी अधिकारी की 85.45 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

सीबीआई ने 27 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के घर पर सात घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Twisha Sharma

समर्थ सिंह को जबलपुर से किया गया था गिरफ्तार

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद समर्थ सिंह करीब एक सप्ताह तक लापता रहा था। इसके बाद भोपाल पुलिस ने 22 मई को उसे जबलपुर से गिरफ्तार किया था। 23 मई को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

सीबीआई ने की घटनास्थल की जांच

मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने समर्थ सिंह से कई दौर की पूछताछ की। जांच एजेंसी उसे कटारा हिल्स स्थित घर भी लेकर गई, जहां कथित घटना हुई थी। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की, साथ ही कई अहम सबूत भी जुटाए। इस दौरान 12 मई की रात हुई घटनाओं के बारे में समर्थ से विस्तार से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें: Education News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

जानकारी के अनुसार 12 मई को ट्विशा शर्मा अपने ससुराल स्थित घर में फंदे से लटकी मिली थीं। घटना के बाद ट्विशा के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी और जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया।

सीबीआई मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जेल में मिला कैदी नंबर, निगरानी में रखे गए आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह बनी कैदी नंबर 71, जबकि आरोपी पति समर्थ सिंह को जेल में मिला कैदी नंबर 1782 मिला है।  रिटायर्ड जज और सुरक्षा के दृष्टिकोण से गिरिबाला सिंह को महिला बैरक में निगरानी में रखा गया, जबकि आरोपी पति समर्थ सिंह को ब-खंड बैरक अस्पताल में निगरानी में रखा गया।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोनों आरोपी जेल भेजे गए

CBI की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल जेल दिया है।  कोर्ट ने दोनों को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए थे। 

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts