ट्रंप की ईरान को खुली धमकी :समझौता नहीं तो अमेरिका वो करेगा जो 47 साल में नहीं हुआ, अंजाम के लिए तैयार रहे

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला ईरान के लिए ही नुकसानदेह साबित हो रहा है। उनके मुताबिक, इस कदम से ईरान को रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है
समझौता नहीं तो अमेरिका वो करेगा जो 47 साल में नहीं हुआ, अंजाम के लिए तैयार रहे

वॉशिंगटन डीसी। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी चेतावनी दी है। रविवार को ट्रंप ने साफ कहा कि अब ईरान के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया, तो अमेरिका वह करेगा जो पिछले 47 सालों में नहीं किया गया। उन्होंने यहां तक कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान की किलिंग मशीन का अंत हो।

सीजफायर उल्लंघन का आरोप, होर्मुज में फायरिंग का जिक्र

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया। उनके मुताबिक, ईरानी बलों ने फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज पर गोलियां चलाईं, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच बने समझौते के खिलाफ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का नया हथियार : ‘Mosquito Fleet’ होर्मुज में अमेरिकी नेवी को कर रहा परेशान

पाकिस्तान में होगी अगली बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी जानकारी दी कि उनके प्रतिनिधि इस्लामाबाद जा रहे हैं, जहां सोमवार (20 अप्रैल) को ईरान के साथ बातचीत का अगला दौर हो सकता है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि ईरान इस बार समझौते को स्वीकार करेगा, जिससे तनाव कम हो सके।

यह भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को चेतावनी : हमारे जहाज रुके तो दुनिया का तेल रुक जाएगा, 'बातचीत को कमजोरी मत समझना'

होर्मुज बंद करने पर ईरान को ही नुकसान: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला ईरान के लिए ही नुकसानदेह साबित हो रहा है। उनके मुताबिक, इस कदम से ईरान को रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, जबकि अमेरिका पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कई जहाज अब टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का की ओर रुख कर रहे हैं, जहां से तेल की आपूर्ति जारी है।

Breaking News

निष्पक्ष समझौता, लेकिन सख्त कार्रवाई के लिए तैयार

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के सामने एक निष्पक्ष और संतुलित समझौता रख रहा है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं माना, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स और पुल जैसे अहम ढांचे को निशाना बना सकता है। उन्होंने दोहराया कि अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और अमेरिका हर स्थिति के लिए तैयार है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts