बुरहानपुर:सांसद के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
Follow on Google News
सांसद के भाई ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर दी जान

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुबह तड़के घर से निकले फिर नहीं लौटे

जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल चुपचाप अपने घर से निकले और अपने गृह ग्राम बोहरडा स्थित खेत पर पहुंच गए। वहीं उन्होंने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर और एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में कूदने की जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों को बुलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिना OTP अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, महासमुंद में लागू हुआ नया नियम

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इलाके में शोक की लहर

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पाटिल परिवार और उनके समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हीरानगर हत्याकांड: सागर में दबोचे गए हत्यारे , एक सूचना ने खोल दी ‘कातिलों’ की पोल!”

कारण अभी भी रहस्य

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts