Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह-सागर हाईवे पर भीषण हादसा:ट्रक ने बोलेरो और बाइक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर बाइक से जा भिड़ा।
ट्रक ने बोलेरो और बाइक को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर बाइक से जा भिड़ा। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव के पास की है।

    टक्कर से उड़े वाहनों के परखच्चे

    स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा शाम करीब 4:30 बजे गुलाब बाबा मंदिर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और गाड़ियों पर खून के छींटे दिखाई दिए जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : हबीबगंज थाने में वकीलों का घेराव, होटल के खिलाफ बासी सब्जी की शिकायत की थी, पुलिस ने वकील पर ही कर दी FIR

    मृतकों की पहचान, सगे भाइयों की भी गई जान

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजू चौधरी और धर्मेंद्र पिता राघवेंद्र सिरवइया के रूप में हुई है जो मगरोन के निवासी थे। वहीं बाइक सवार जीवन अहिरवार (39) और लखन अहिरवार जो आपस में सगे भाई थे और बांसा तारखेड़ा के रहने वाले थे, की भी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस-प्रशासन मौके पर, रेस्क्यू जारी

    हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। दमोह तहसीलदार रोबिन सिंह के अनुसार, देहात थाना और सागर नाका चौकी पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

    ये भी पढ़ें: रीवा में प्रदेश का पहला फ्री RO वाटर एटीएम शुरू, 5 स्थानों पर 24 घंटे मिलेगा शुद्ध पानी

    जिला अस्पताल में अलर्ट, घायलों का इलाज जारी

    घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है जहां पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। अस्पताल प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं ताकि घायलों को बिना देरी इलाज मिल सके। दो शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं जबकि बाकी को भी लाया जा रहा है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts