PlayBreaking News

रीवा में प्रदेश का पहला फ्री RO वाटर एटीएम शुरू, 5 स्थानों पर 24 घंटे मिलेगा शुद्ध पानी

मप्र के रीवा में प्रदेश का पहला  वाटर एटीएम शुरू किया गया है। शहर के पांच स्थानों पर लोगों को ठंडा और शुद्ध पानी मिल सकेगा।नगर निगम की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है।
Follow on Google News
रीवा में प्रदेश का पहला फ्री RO वाटर एटीएम शुरू, 5 स्थानों पर 24 घंटे मिलेगा शुद्ध पानी

संजय कुमार तिवारी, जबलपुर। मप्र के रीवा में पहली बार आम जन को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए मुफ्त RO वाटर एटीएम सेवा शुरू की गई है। नगर निगम ने अभी शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर ये एटीएम लगाए हैं, जहां से लोगों को 24 घंटे शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है। करीब 37 लाख की लागत से तैयार इस परियोजना का मकसद गर्मी में लोगों को राहत देना और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।

यात्रियों, मरीजों और आम लोगों को सुविधा

वाटर एटीएम शहर के सबसे व्यस्त इलाकों-बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, सिरमौर चौराहा, रीवा नगर निगम परिसर में लगाए गए हैं। यहां दिनभर यात्रियों, मरीजों के परिजनों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। इसकी टोटल कैपेसिटी 8,000 लीटर है। पानी की कमी न हो इसलिए 5000 लीटर का बड़ा टैंक भी लगाया गया है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, हर गतिविधि पर नजर

हर वाटर एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मशीनों की सुरक्षा बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

Featured News

गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा फायदा

इस पहल से अब लोगों को बोतलबंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। खासतौर पर मजदूर, छात्र और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। शुद्ध पानी मिलने से जलजनित बीमारियों में भी कमी आने की उम्मीद है। तेज गर्मी में यह व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत देगी।

7 और लगाने की तैयारी

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत के अनुसार, इस योजना का विस्तार किया जाएगा। निगम के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे सात और वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।

लोगों को पीने के पानी की समस्या खत्म होगी

अभी शहर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में सात और स्थानों पर शुरू करने की तैयारी है। इससे लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

अजय मिश्रा, महापौर, नगर निगम रीवा

ठंडे पानी के लिए नहीं भटकेंगे

मेरी बस स्टैंड के पास ही कपड़े की दुकान है। ये सुविधा शुरू होने से बड़ी राहत मिल गई है। अब हमें ठंडे  पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

राजेश सिंह, व्यवसायी, रीवा

राहगीरों के लिए बड़ी सुविधा

वाटर एटीएम शुरू होने से यहां की जनता और राहगीरों के लिए बड़ी सुविधा मिल गई है। इस सुविधा से लोगों को अब ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सकेगा। 

गणेश विश्वकर्मा, नागरिक रीवा

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts