जबलपुरमध्य प्रदेश

एक दर्जन से ज्यादा खेलों का दिया जायेगा प्रशिक्षण

जबलपुर। खेलों को बढ़ावा देने के लिये ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तारम्भ्य में 1 मई से एक दर्जन के करीब खेलों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। जिसमें बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहें है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रानीताल खेल परिसर में मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के सचिव दिग्विजयसिंह, साई प्रशासक कुलदीप बरार और विक्रम अवार्डी वीरेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति में आरम्भ किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा खिलाड़ियों को खेल से लाभ व खेल से कैरियर कैसे बनया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी खिलाड़ियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी आशीष पाण्डेय व विभाग में पदस्त कोच परमजीत,नीतू सिंह,सोन दुबे,अकबर,सकील, विनोद,नूपुर,गोल्डी,अनुराग,आशा,नेंसी,पूजा दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।

ढेड़ माह तक चलेगा शिविर

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से 15 जून तक रानीताल खेल परिसर में चलेगा। इस शिविर में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया है। जिसमें खेल विभाग ने विभिन्न खेलों को शामिल किया है।

इन खेलों को समर कैप में शामिल किया

बताया गया है कि एक दर्जन के करीब खेल विभाग ने विभिन्न खेलों को रखा जिसमें बक्सिंग,कबड्डी ,हेंडबल,साइकलिंग,व्हालीबाल,बैडमेंटन, मलखम,आदि खेल है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी पाण्डेय द्वारा प्रेषित किया गया समर कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग रानीताल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित खबरें...

Back to top button