ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Guna News : चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा पेंची का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, समर्थकों ने किया रक्तदान

गुना। चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा पेंची का जन्मदिन सोमवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर रक्तदान कर सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। विधायक श्रीमती मीणा ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चांचौड़ा को भयमुक्त बनाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रियंका मीणा ने चांचौड़ा को भयमुक्त बनाने और चाचौड़ा में विकास की गति को तेज करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है और जनता को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीब कल्याण की दिशा में कार्य किया है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। मैं खुद इसका उदाहरण हूं और चाहती हूं कि मेरी तरह हर महिला सशक्त बने।”

उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर बच्चा पढ़ाई करे और आगे बढ़े। विधायक ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में दो बड़े डैम – कुंभराज 1 एवं कुंभराज 2 – स्वीकृत किए गए हैं, जो विकास के नए द्वार खोलेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को जल आपूर्ति, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

किसी की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगी : मीणा

मीणा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र का हर व्यक्ति, चाहे वह गरीब हो या मध्यम वर्गीय, सशक्त, भयमुक्त और खुशहाल जीवन व्यतीत करें। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी और किसी को भी कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा, “यह मेरा वादा है कि मैं किसी की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगी और हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहूंगी।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विधायक के नेतृत्व में चाचौड़ा और चंचौड़ा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।

(इनपुट – राजकुमार रजक)

संबंधित खबरें...

Back to top button