भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन में दर्दनाक हादसा : चार्टर्ड बस और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत

मप्र में रायसेन जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सांची में चार्टर्ड बस और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार्टर्ड बस जब्त कर ली है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर CM शिवराज ने सफाईकर्मियों के धोए पैर: सफाई मित्र सेवा सम्मान का ऐलान, हर महीने मिलेगा जोखिम भत्ता

सांची के ग्रीन होटल के सामने हुआ हादसा

जानकारी के मुताबि हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। सांची थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3690 विदिशा से भोपाल की ओर जा रही थी। वहीं स्कार्पियो क्रमांक एमपी 09 जेआर 5555 भोपाल से विदिशा की ओर जा रही थी। सांची की ग्रीन होटल के सामने दोनों आमने-सामने टकरा गए।

ये भी पढ़ें: 22 साल पहले सुधीर सक्सेना थे जबलपुर SP; आज MP पुलिस के नए मुखिया, जानिए DGP तक का सफर

दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

इस हादसे में पिपरिया खुर्द निवासी 24 वर्षीय शक्ति सिंह पिता मोहर सिंह ठाकुर और मंगल सिंह बद्रीलाल पटेल निवासी खुड़ेल जिला इंदौर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल सांची ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने चार्टर्ड बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज करते हुए बस को जब्त कर थाना में खड़ा करवा लिया।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button