जबलपुरमध्य प्रदेश

सिवनी : नेशनल हाईवे-44 पर पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, एक की मौत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सड़क हादसा हो गया। कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव सड़क और सुकतरा के बीच एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोपालगंज निवासी रिजवान (35 वर्ष) बाइक पर सवार होकर कल रात अपने घर जा रहा था। उसी समय नागपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल सिवनी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कुरई थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि आरोपी पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाना में खड़ा कराया गया है। घटना के संबंध में मामला पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर, चालक ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button