Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, जानें वजह

Follow on Google News
पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ा झटका, सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, जानें वजह
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जादवपुर से TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंपा है। उनका कहना है कि वह अपनी सीट पर टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से नाखुश हैं। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी। दरअसल, एक्ट्रेस और सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को नहीं सौंपा है, इसलिए तकनीकी तौर पर उन्होंने सिर्फ अपने फैसले की घोषणा की है। इसे औपचारिक इस्तीफे के रूप में नहीं माना जाएगा।

सांसद ने इस्तीफा का बताया कारण

मिमी चक्रवर्ती ने अपने सांसद पद से इस्तीफा देना को लेकर कहा, "मैंने जादवपुर के लिए एक सपना देखा था, लेकिन मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जब कोई व्यक्ति फिल्मी पृष्ठभूमि से आता है तो उसे यह कहकर बदनाम करना बहुत आसान होता है कि वह काम नहीं करता है। "मैं राजनीति की बारीकियों को नहीं समझती, जब मैं लोगों के पास पहुंची, तो मुझे लगा कि यह बहुत से लोगों को पसंद नहीं आया होगा या हो सकता है कि उनमें से कुछ लोगों को यह पसंद आया हो।" [embed]https://twitter.com/ANI/status/1758089041738662030[/embed] सांसद ने कहा, "राजनीति मेरे लिए नहीं है। अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको राजनीति किसी को बढ़ावा देना होगा। एक राजनेता होने के अलावा, मैं एक अभिनेत्री के रूप में भी काम करती हूं। मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है, अगर कोई राजनीति में शामिल होता हैं तो आपकी अलोचना की जाती है चाहे आप काम करें या न करें। आपको भला-बुरा कहा जाता है।"

दीदी जो कहेंगी वो मैं करूंगी

उन्होंने कहा, "मैंने अपने मुद्दों और परेशानी को लेकर सीएम ममता बनर्जी से बात की है। जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं। मैंने साल 2022 में भी उन्हें संसद के पद से अपना इस्तीफा सौंपा था, लेकिन उस समय उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया पूरी करूंगी।" ये भी पढ़ें- पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर ने छोड़ी कांग्रेस, खड़गे को सौंपा इस्तीफा; BJP में हुए शामिल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts