छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले : हालत नाजुक, लिखा- इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद की…
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की। 17 वर्षीय छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। बता दें कि छात्रा 90% झुलस गई है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छात्रा की हालत अभी नाजुक है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने आत्मदाह करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। हालांकि पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अनुराग चौधरी अभी फरार है।
मौके से मिला सुसाइड नोट।[/caption]
छात्रा के पिता ऑटो ड्राइवर हैं
जानकारी के मुताबिक, रांझी मस्ताना इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। वहीं उसकी चार बहने हैं। ये घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जिस वक्त पिता घर पर नहीं थे और छात्रा ने छत पर जाकर खुद पर केरोसिन डालक आग लगा ली। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। [caption id="attachment_12032" align="aligncenter" width="545"]
मौके से मिला सुसाइड नोट।[/caption]











