जबलपुरमध्य प्रदेश

MP News : घुनघुटी वन परिक्षेत्र में मिला बाघ का शव, करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका! जांच में जुटा वन विभाग

उमरिया। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टाइगर स्टेट के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश में अब टाइगर (Tiger) ही सुरक्षित नहीं है। आए दिन बाघों की मौत की खबर सुनने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला शनिवार को उमरिया जिले से सामने आया है।

घुनघुटी वन परिक्षेत्र के बलबई बीट में मुडन नदी के पास एक बाघ का शव मिल है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से एक बाघ और हायना की मौत हुई थी।

चरवाहों को दिखाई दिया बाघ का शव

जानकारी के मुताबिक, उमरिया जिले के घुनघुटी वन परिक्षेत्र के बलबई बीट का मामला है। यहां शनिवार को मुडन नदी पास चरवाहों को मृत बाघ दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा गया है और आगे की कार्रवाई शुरू की। साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघ के शव को देखने में यह प्रतीत हो रहा है कि करंट के लगने से उसकी मौत हुई है। वन विभाग और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

इधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह बाजवा का कहना है कि बाघ की मौत संदेहास्पद है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार मुडन नदी के पास टाइगर का शव मिला है। हालांकि, बाघ की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा।

बाघ और हायना की करंट से हुई थी मौत

प्रदेश में लगातार बाघों का शिकार हो रहा है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगने से एक बाघ और हायना की मौत हुई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ रेंज अंतर्गत आने वाले बसुधा बीट के कक्ष 521 में एक नर बाघ और एक हायना की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया गया कि जंगल में शिकारियों ने सुअर या अन्य जानवरों को मारने के लिए तार बिछाकर करंट की सप्लाई थी। इसकी चपेट में बाघ और हायना आ गए और दोनों की मौत हो गई।

जंगल में पेड़ पर लटका मिला था बाघ का शव

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते दिनों बाघ की मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। उत्तर वन मंडल के देवेंद्र नगर रेंज के विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका मिला था। बाघ के गले में तार का फंदा लगा और वह पेड़ से फंसा हुआ था। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि, वन विभाग ने शिकार किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: MP News : पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-1 की मौत, 13 बच्चों को जन्म देकर बढ़ाया था बाघों का कुनबा

ये भी पढ़ें: MP में फिर बाघ की मौत : जंगल में मिला टाइगर का शव… शिकार की आशंका! जांच में जुटा वन विभाग

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button