ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Tiger 3 : ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले सलमान का फैंस को मैसेज, जानें क्या कहा…

एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान-कटरीना स्टारर फिल्म टागइर 3 सिनेमाघरों में दहाड़ने को तैयार है। यह 12 नवंबर यानी दिवाली पर रिलीज होगी। दोनों के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए जरूरी मैसेज लिखा है, उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर दर्शकों से बात की…

क्लाइमैक्स सीन शेयर नहीं करने की रिक्वेस्ट की

कई फैंस फिल्म देखने के दौरान उसके क्लाइमैक्स सीन की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया या अन्य पर वायरल कर देते हैं। जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट खत्म हो जाता है। साथ ही मेकर्स और पूरी टीम की मेहनत भी बर्बाद हो जाती है। इसी को लेकर आज सलमान ने अपने X हैंडल पर पोस्ट शेयर किया। सलमान ने लिखा- हमने ‘टाइगर 3’ फिल्म को बहुत मेहनत से बनाया है। कई लोग फिल्म को देखने के बाद उसका क्लाइमैक्स सीन लीक कर देते हैं। इसे सेफ रखने के लिए हम आप पर भरोसा कर रहे हैं। हमें आप पर विश्वास है कि आप वही करेंगे, जो सही होगा। हम उम्मीद करते हैं कि ‘टाइगर 3’ हमारी तरफ से आपके लिए अच्छा गिफ्ट होगा।

इमरान भी आए आगे

इमरान हाशमी फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने लिखा- टाइगर 3 में फिल्म में अनगिनत रहस्य हैं और हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आप पर भरोसा कर रहे हैं! कृपया किसी भी प्रकार के स्पॉइलर का खुलासा न करें क्योंकि इससे सिनेमाघरों में फिल्म देखने का मजा खत्म हो जाएगा।

क्या है वो सीन

टाइगर 3 में सलमान के साथ कटरीना और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर में, शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख-सलमान इससे पहले फिल्म ‘पठान’ में साथ नजर आए थे।

(इनपुट – विवेक राठौर)

ये भी पढ़ें- The Archies : नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर देख खुश नजर आए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन

संबंधित खबरें...

Back to top button