ताजा खबरराष्ट्रीय

ये कैसी हैवानियत ! दिल्ली में युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 21 वार, 6 बार सिर पर पटका पत्थर; UP के बुलंदशहर से आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से करीब 21 बार वार किया। जिसके बाद भी मन नहीं भरने पर उसका सिर पत्थर से कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

कहासुनी होने पर की हत्या

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, घटना सड़क के बीचों बीच हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल ने कहासुनी होने पर साक्षी को रास्ते में रोका और कई बार चाकू से वार किए। साहिल और लड़की की दोस्ती थी, हत्या तब हुई, जब साक्षी एक बर्थडे पार्टी में जा रही थी। पब्लिक देखती रही और उधर आरोपी चाकुओं से नाबालिग पर वार करता रहा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। घटना 28 मई की है।

 

क्या है पूरा मामला

पुलिस की जांच में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे, लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर साहिल ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साहिल फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस को नोटिस देने की तैयारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस को नोटिस देने वाली हैं। स्वाति ने कहा, दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button